Baba Ramdev Aarti ओम जय श्री रामदे स्वामी श्री रामदेव की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। श्री रामदेव की इस प्रसिद्ध आरती का पाठ श्री रामदेव से जुड़े अधिकांश अवसरों पर किया जाता है। ShrijiDham
Baba Ramdev Aarti | ॐ जय श्री रामादे स्वामी

॥ श्री रामदेव आरती ॥
ॐ जय श्री रामादे स्वामी जय श्री रामादे।
पिता तुम्हारे अजमल मैया मेनादे॥
ॐ जय श्री रामादे
स्वामी जय श्री रामादे॥
रूप मनोहर जिसका घोड़े असवारी।
कर में सोहे भाला मुक्तामणि धारी॥
ॐ जय श्री रामादे
स्वामी जय श्री रामादे॥
विष्णु रूप तुम स्वामी कलियुग अवतारी।
सुरनर मुनिजन ध्यावे जावे बलिहारी॥
ॐ जय श्री रामादे
स्वामी जय श्री रामादे॥
दु:ख दलजी का तुमने पल भर में टारा।
सरजीवन भाण को तुमने कर डारा॥
ॐ जय श्री रामादे
स्वामी जय श्री रामादे॥
नाव सेठ की तारी दानव को मारा।
पल में कीना तुमने सरवर को खारा॥
ॐ जय श्री रामादे
स्वामी जय श्री रामादे
यहाँ भी पढ़ें:-रामदेव चालीसा | Ramdev Chalisa | baba ramdev chalisa | Ramdev Chalisa Lyrics
यहाँ भी पढ़ें:-Bholenath ki aarti | Shiv Aarti | Om Jai Shiv Omkara aarti | Lord Shiva aarti |
यहाँ भी पढ़ें:-Mahishasura Mardini Stotram | Ayigiri Nandini Nanditamedini | अयि गिरिनन्दिनि नन्दितमेदिनि
| Baba Ramdev Aarti End |
FaQs About Baba Ramdev Aarti
रामदेव जी को किसका अवतार माना जाता है?
बाबा रामदेव (1352-1385) : बाबा रामदेव को द्वारिकाधीश (श्रीकृष्ण) का अवतार माना जाता है। इन्हें पीरों का पीर ‘रामसा पीर’ कहा जाता है।
बाबा रामदेव को पीर क्यों कहा जाता है?
पीरों ने भी बाबा की शक्ति को प्रणाम किया और उन्होंने बाबा को पीरों के पीर की उपाधि दी।
रामदेव जी के घोड़े का नाम क्या था?
उनके घोड़े का नाम लीला घोड़ा था।