Durga Mata Ki Aarti | Durga Ji Ki Aarti | अम्बे तू है जगदम्बे काली | माँ दुर्गा की आरती

5/5 - (3 votes)

Durga Mata Ki Aarti अम्बे तू है जगदम्बे काली माँ दुर्गा की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। दुर्गा माता की यह प्रसिद्ध आरती दुर्गा माता से जुड़े अधिकांश अवसरों पर पढ़ी जाती है। ShrijiDham

Durga Mata Ki Aarti | Ambe Tu Hai Jagdambe Kali | अम्बे तू है जगदम्बे काली

Durga Mata Ki Aarti

॥ आरती श्री दुर्गाजी ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।

दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी॥

सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,

दुष्टों को तू ही लल कारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग मेंबड़ा ही निर्मल नाता।

पूत-कपूत सुने हैपर ना माता सुनी कुमाता॥

सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,

दुखियों के दुखड़े निवारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।

हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,

सतियों के सत को संवारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।

वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥

माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,

भक्तों के कारज तू ही सारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

| Durga Mata Ki Aarti End |

यहाँ भी पढ़ें:-Ambe Ji Ki Aarti | अम्बे जी की आरती | Ambe Ji Ki Aarti lyrics | Jai Ambe Gauri

यहाँ भी पढ़ें:-Shailputri Mata Aarti | Shailputri Mata Aarti Lyrics | Navdurga Aarti | शैलपुत्री आरती

यहाँ भी पढ़ें:-Annapurna Mata Stotram | Nityanandakari Varabhayakari 

Radhe Radhe Share Plz:

ShrijiDham.com श्री जी धाम वेबसाइट के द्वार भगतो को अच्छी और सही जानकारी दी जाती है अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो कृपया मुझे कमेंट करें बता दें ताकि हम उसे सही केर दे सकें और कृपया इसे शेयर करें ताकि और भगतो की भी मदद हो सके धन्यवाद राधे राधे