Khatu Shyam Aarti | Khatu Shyam Aarti lyrics | श्याम बाबा की आरती और स्तुति | खाटू श्याम की आरती | Shri Shyam Aarti | Shyam Aarti

5/5 - (3 votes)

Khatu Shyam Aarti ओम जय श्री श्याम हरे श्याम बाबा की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। इस प्रसिद्ध आरती का पाठ श्री श्याम बाबा से जुड़े अधिकांश अवसरों पर किया जाता है। ShrijiDham

Khatu Shyam Aarti | ॐ जय श्री श्याम हरे

Khatu Shyam Aarti


॥ श्री खाटू श्यामजी की आरती ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

झांझ कटोरा और घड़ि़यावल, शंख मृदंग धुरे।

भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

श्री श्याम बिहारीजी’ की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत भक्त जन, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

तन मन धन सब कुछ है तेरा, हो बाबा सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण, क्या लोग मेरा॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।

निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

| Khatu Shyam Aarti End|

यहाँ भी पढ़ें:-Shri Shyam Chalisa | Shyam Chalisa | khatu shyam chalisa | श्याम चालीसा

यहाँ भी पढ़ें:-Krishna Ashtakam | Vasudeva Sutam Devam | वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्

यहाँ भी पढ़ें:-Aarti Kunj Bihari Ki | Shri Banke Bihari Aarti | Shree Krishna Aarti | krishna aarti lyrics | Aarti Shri Krishna Kanhaiya Ki

FaQs About Khatu Shyam Aarti

खाटू श्याम की पूजा क्यों करते हैं?

भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी शक्तियों से प्रसन्न होकर कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था. यही वजह है कि आज भी खाटू श्याम की पूजा होती है.

खाटू श्याम जी के पीछे क्या कहानी है?

खाटू श्याम जी घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक के अवतार हैं।

खाटू श्याम जाने से क्या फायदा होता है?

खाटूश्याम की पूजा करने से मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

खाटू श्याम बाबा को कैसे खुश करें?

ब्रह्मचर्य का पालन करें। बाबा खाटू श्याम भाव के भूखे हैं और अपने भक्तों की मनोकामना जरुर पूरी करते हैं।

Radhe Radhe Share Plz:

ShrijiDham.com श्री जी धाम वेबसाइट के द्वार भगतो को अच्छी और सही जानकारी दी जाती है अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो कृपया मुझे कमेंट करें बता दें ताकि हम उसे सही केर दे सकें और कृपया इसे शेयर करें ताकि और भगतो की भी मदद हो सके धन्यवाद राधे राधे