Lakshmi JI Ki Aarti | Lakshmi Mata Aarti | ॐ जय लक्ष्मी माता | lakshmi ji ki aarti lyrics | Mata laxmi ji ki aarti

5/5 - (4 votes)

Lakshmi JI Ki Aarti ओम जय लक्ष्मी माता, माँ लक्ष्मी की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। लक्ष्मी माता की यह प्रसिद्ध आरती लक्ष्मी माता से जुड़े अधिकतर अवसरों पर पढ़ी जाती है। ShriJiDham

Lakshmi JI Ki Aarti | ॐ जय लक्ष्मी माता

Lakshmi JI Ki Aarti

॥ आरती श्री लक्ष्मी जी ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

| Lakshmi JI Ki Aarti |

यहाँ भी पढ़ें:-Shri Lakshmi Narasimha Stotram | Stotram Shri mat payo nidhi niketan Chakrapane

यहाँ भी पढ़ें:-Dhanadalakshmi Stotram | धनदालक्ष्मी स्तोत्रम् | देवी देवमुपागम्य नीलकण्ठं मम प्रियम्

यहाँ भी पढ़ें:-Mahalakshmi Ashtakam | महालक्ष्म्यष्टकम्  | लक्ष्मी अष्टकम | महालक्ष्मी अष्टकममहालक्ष्म्यष्टकम् 

FaQ About Lakshmi JI Ki Aarti

महालक्ष्मी का शक्तिशाली मंत्र क्या है?

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ”

लक्ष्मी जी का मंत्र कौन सा है?

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।

धन के लिए लक्ष्मी मंत्र क्या है?

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। । मां लक्ष्मी के इस मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और मां की कृपा से व्यक्ति को कर्ज की समस्या (कर्ज की समस्या के लिए वास्तु उपाय) दोबारा परेशान नहीं करती है।

लक्ष्मी जी की पूजा( Lakshmi JI Ki Aarti) करते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

मां लक्ष्मी मंत्र- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

मां लक्ष्मी ( Lakshmi JI Ki Aarti)को प्रसन्न कैसे करें?

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल का फूल, मखाने, बताशे, खीर और गुलाब का इत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालें

सुबह उठकर क्या करना चाहिए जिससे लक्ष्मी आए?

सुबह उठते ही दोनों हथेली को देखें अगर आप चाहते हैं कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो सुबह उठते से सबसे पहले अपनी दोनों हथेली को मिलाकर देखें. …
धरती माता को करें प्रणाम …
सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें …
तुलसी की पूजा …
सुबह घर में लगाएं नमक-पानी से पोछा

मां लक्ष्मी को कौन सी चीज खुश करती है?

जो लोग एकांत स्थान पर भोजन करते हैं और भक्ति संगीत गाते हैं , उनसे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 13. प्रतिदिन सुबह-शाम अपने परिवार के साथ आरती अवश्य करें, ऐसा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होकर सदैव आपके यहां निवास करेंगी।

Radhe Radhe Share Plz:

ShrijiDham.com श्री जी धाम वेबसाइट के द्वार भगतो को अच्छी और सही जानकारी दी जाती है अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो कृपया मुझे कमेंट करें बता दें ताकि हम उसे सही केर दे सकें और कृपया इसे शेयर करें ताकि और भगतो की भी मदद हो सके धन्यवाद राधे राधे