Maa Siddhidatri Aarti जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता आरती देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है जो देवी पार्वती के नौ अवतारों में से एक हैं और जिनकी पूजा नवरात्रि के 9वें दिन की जाती है। ShrijiDham
Maa Siddhidatri Aarti | जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता

॥ आरती देवी सिद्धिदात्री जी की ॥
जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता। तु भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि। तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम। जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है। तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है॥
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो। तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥
तू सब काज उसके करती है पूरे। कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया। रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली। जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली॥
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा। महा नंदा मंदिर में है वास तेरा॥
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता। भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥
यहाँ भी पढ़ें:-Maa Kushmanda Aarti | Kushmanda Mata Aarti | Maa Kushmanda Aarti Lyrics | कुष्मांडा माता की आरती
यहाँ भी पढ़ें:-Maa Chandraghanta Aarti | Chandraghanta Mata Aarti | Maa Chandraghanta Aarti lyrics | मां चंद्रघंटा की आरती |
यहाँ भी पढ़ें:-Ganga Aarti | Ganga ji Ki Aarti | गंगा जी की आरती | Ganga Ji Ki Aarti Lyrics | Om Jai Gange Mata
FaQs About Maa Siddhidatri Aarti
मां सिद्धिदात्री की पूजा क्यों की जाती है?
इनकी पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मां सिद्धिदात्री को क्या पसंद है?
मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा अतिप्रिय है। कहते हैं कि मां को इन चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं।
मां सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें?
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। अब मां सिद्धिदात्री की पूजा फल, फूल, धूप, दीप, कुमकुम, तिल, जौ, चावल आदि से करें। मां को प्रसाद में हलवा-पूरी भेंट करें। अंत में आरती अर्चना कर जीवन में तरक्की, उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। दिनभर उपवास रखें।
सिद्धिदात्री का मंत्र क्या है?
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।