Mahagauri Mata Aarti | Mahagauri Mata Aarti Lyrics | महागौरी की आरती | Mahagauri Ki Aarti

5/5 - (3 votes)

Mahagauri Mata Aarti जय महागौरी जगत की माया आरती देवी महागौरी को समर्पित है जो देवी पार्वती के नौ अवतारों में से एक हैं और उनकी पूजा नवरात्रि के 8वें दिन की जाती है। ShrijiDham

Mahagauri Mata Aarti | जय महागौरी जगत की माया

Mahagauri Mata Aarti

॥ आरती देवी महागौरी जी की ॥

जय महागौरी जगत की माया । जय उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा । महागौरी तेरा वहा निवास॥

चन्द्रकली और ममता अम्बे । जय शक्ति जय जय माँ जगदम्बे॥

भीमा देवी विमला माता । कौशिक देवी जग विख्यता॥

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा । महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥

सती (सत) हवन कुंड में था जलाया । उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया । तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया । शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥

शनिवार को तेरी पूजा जो करता । माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो । महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥

| Mahagauri Mata Aarti End |

यहाँ भी पढ़ें:-Gau Mata Ki Aarti | गौ माता की आरती | Gau Mata Ki Aarti Lyrics | Gau Mata Aarti

यहाँ भी पढ़ें:-Ganga Aarti | Ganga ji Ki Aarti | गंगा जी की आरती | Ganga Ji Ki Aarti Lyrics | Om Jai Gange Mata

यहाँ भी पढ़ें:-Ambe Ji Ki Aarti | अम्बे जी की आरती | Ambe Ji Ki Aarti lyrics | Jai Ambe Gauri | Maa Ambe Ji Ki Aarti Lyrics

Scroll to Top