Narmada aarti | नर्मदा जी की आरती | Maa Narmada aarti | Narmada Ji Ki Aarti | Narmada Aarti Lyrics |

5/5 - (3 votes)

Narmada aarti ओम जय जगदानंदी मां नर्मदा की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। माँ नर्मदा की यह प्रसिद्ध आरती माँ नर्मदा जी से जुड़े अधिकांश अवसरों पर पढ़ी जाती है। ShrijiDham

Narmada aarti | ॐ जय जगदानन्दी

Narmada aarti

॥ श्री नर्मदा माता जी की आरती ॥

ॐ जय जगदानन्दी,मैया जय आनंद कन्दी।

ब्रह्मा हरिहर शंकर रेवा,शिव हरि शंकर रुद्री पालन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

देवी नारद शारद तुम वरदायक,अभिनव पदचण्डी।

सुर नर मुनि जन सेवत,सुर नर मुनि शारद पदवन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

देवी धूमक वाहन राजत,वीणा वादयन्ती।

झूमकत झूमकत झूमकत,झननन झननन रमती राजन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

देवी बाजत ताल मृदंगा,सुरमण्डल रमती।

तोड़ीतान तोड़ीतान तोड़ीतान,तुरड़ड़ तुरड़ड़ तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

देवी सकल भुवन पर आप विराजत,निशदिन आनन्दी।

गावत गंगा शंकर, सेवत रेवाशंकर तुम भव मेटन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

मैया जी को कंचन थाल विराजत,अगर कपूर बाती।

अमरकंठ में विराजत,घाटन घाट कोटी रतन जोती॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

मैया जी की आरती निशदिन पढ़ि गावें,हो रेवा जुग जुग नर गावें।

भजत शिवानंद स्वामी,जपत हरि मन वांछित फल पावें॥

ॐ जय जगदानन्दी…॥

यहाँ भी पढ़ें:- नर्मदा चालीसा | Narmada Chalisa

यहाँ भी पढ़ें:-Ganga Mata Stotram | Devi Sureshwari Bhagavati Gange | देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे

यहाँ भी पढ़ें:-Shri Ganga Ashtakam | Bhagavati Tava Tire | भगवति तव तीरे नीरमात्राशनोऽहं

Radhe Radhe Share Plz:

ShrijiDham.com श्री जी धाम वेबसाइट के द्वार भगतो को अच्छी और सही जानकारी दी जाती है अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो कृपया मुझे कमेंट करें बता दें ताकि हम उसे सही केर दे सकें और कृपया इसे शेयर करें ताकि और भगतो की भी मदद हो सके धन्यवाद राधे राधे