Saraswati Ji Ki Aarti | सरस्वती जी की आरती | Maa Saraswati Aarti | Maa Saraswati Aarti Lyrics |

5/5 - (3 votes)

Saraswati Ji Ki Aarti ओम जय सरस्वती माता, मां सरस्वती की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। सरस्वती माता की यह प्रसिद्ध आरती सरस्वती माता से जुड़े अधिकांश अवसरों पर पढ़ी जाती है। ShrijiDham

Saraswati Ji Ki Aarti | जय सरस्वती माता

Saraswati Ji Ki Aarti

॥ आरती श्री सरस्वती जी ॥

जय सरस्वती माता,मैया जय सरस्वती माता।

सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥

जय सरस्वती माता॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि,द्युति मंगलकारी।

सोहे शुभ हंस सवारी,अतुल तेजधारी॥

जय सरस्वती माता॥

बाएं कर में वीणा,दाएं कर माला।

शीश मुकुट मणि सोहे,गल मोतियन माला॥

जय सरस्वती माता॥

देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया।

पैठी मंथरा दासी,रावण संहार किया॥

जय सरस्वती माता॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि,ज्ञान प्रकाश भरो।

मोह अज्ञान और तिमिर का,जग से नाश करो॥

जय सरस्वती माता॥

धूप दीप फल मेवा,माँ स्वीकार करो।

ज्ञानचक्षु दे माता,जग निस्तार करो॥

जय सरस्वती माता॥

माँ सरस्वती की आरती,जो कोई जन गावे।

हितकारी सुखकारीज्ञान भक्ति पावे॥

जय सरस्वती माता॥

जय सरस्वती माता,जय जय सरस्वती माता।

सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥

जय सरस्वती माता॥

| Saraswati Ji Ki Aarti |

यहाँ भी पढ़ें:-Yajnavalkya Saraswati Stotram | श्री सरस्वती स्तोत्रम् | कृपां कुरु जगन्मातर्मामेवंहततेजसम्।

यहाँ भी पढ़ें:-Agastya Saraswati Stotram | अगस्त्य सरस्वती स्तोत्रम्

यहाँ भी पढ़ें:-Saraswati Stotram | श्री सरस्वती स्तोत्रम् | या कुन्देन्दु-तुषारहार-धवलाया शुभ्र-वस्त्रावृता

FaQ About Saraswati Ji Ki Aarti

माता सरस्वती की प्रार्थना कैसे करें?

मां सरस्वती के पूजन के अंत में मां सरस्वती की इस वंदना और आरती का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती जरूर प्रसन्न होती हैं और शिक्षा, कला,संगीत के क्षेत्र में सफलता का वरदान प्रदान करती हैं। या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता। या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥

घर में सरस्वती पूजा कैसे करें?

पूजा के लिए सुबह उठकर स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें. फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें. अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित करें

सरस्वती माता को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?

मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं. मां सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित करें. माता सरस्वती को पीले चंदन का टीका लगाएं और उसी चंदन को अपने मस्तक पर लगाकर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए. इसके बाद मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई और पीले रंग के फलों का भोग लगाना चाहिए

विद्यार्थी को कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

ॐ ऐं वाग्देव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि!

माता सरस्वती का सरल मंत्र क्या है?

ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।

सरस्वती पूजा (Saraswati Ji Ki Aarti)में कौन सा प्रसाद चढ़ाया जाता है?

बेसन के लड्‌डू

सरस्वती पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

पेड़-पौधे काटने से बचना चाहिए

मां सरस्वती जुबान पर कब आती है?

24 घंटे में एक बार मां सरस्वती हर व्यक्ति की जुबान पर जरूर आती हैं।

मां सरस्वती का पसंदीदा फल कौन सा है?

सफेद गुलाब, सफेद कनेर, चम्पा एवं गेंदे के फूल

सरस्वती मां का कौन सा दिन है?

वसंत पंचमी

Radhe Radhe Share Plz:

ShrijiDham.com श्री जी धाम वेबसाइट के द्वार भगतो को अच्छी और सही जानकारी दी जाती है अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो कृपया मुझे कमेंट करें बता दें ताकि हम उसे सही केर दे सकें और कृपया इसे शेयर करें ताकि और भगतो की भी मदद हो सके धन्यवाद राधे राधे