tulsi ji ki aarti जय जय तुलसी माता तुलसी माता की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। तुलसी माता की यह प्रसिद्ध आरती देवी तुलसी से संबंधित अधिकांश अवसरों पर पढ़ी जाती है। Shrijidham
Tulsi ji ki aarti | तुलसी माता की आरती | Tulsi aarti Lyrics

॥ श्री तुलसी जी की आरती ॥
जय जय तुलसी माता, सबकी सुखदाता वर माता।
सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर,
रुज से रक्षा करके भव त्राता।
जय जय तुलसी माता।
बहु पुत्री है श्यामा, सूर वल्ली है ग्राम्या,
विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
जय जय तुलसी माता।
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित,
पतित जनों की तारिणि, तुम हो विख्याता।
जय जय तुलसी माता।
लेकर जन्म बिजन में आई दिव्य भवन में,
मानव लोक तुम्हीं से सुख सम्पत्ति पाता।
जय जय तुलसी माता।
हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है श्री हरि का तुम से नाता।
जय जय तुलसी माता।
| Tulsi ji ki Aarti End |
यहाँ भी पढ़ें:-Tulasi Mata Stotram | Jagaddhatri Namastubhyam जगद्धात्रि नमस्तुभ्यं विष्णोश्च
यहाँ भी पढ़ें:-Krishna Ashtakam | Vasudeva Sutam Devam | वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्
यहाँ भी पढ़ें:-Indira Ekadashi 2024 | इंदिरा एकादशी व्रत 2024: Date, इंदिरा एकादशी व्रत विधि, महत्व, पूजा विधि