Maa Vaishno Devi Aarti | Vaishno Devi Ji Ki Aarti | वैष्णो देवी की आरती | | Vaishno Devi Aarti Lyrics

5/5 - (3 votes)

Vaishno Devi Aarti ओम जय वैष्णवी माता माँ वैष्णो की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। वैष्णो माता की यह प्रसिद्ध आरती वैष्णो माता से जुड़े अधिकांश अवसरों पर पढ़ी जाती है। ShrijiDham

Vaishno Devi Aarti | जय वैष्णवी माता

Vaishno Devi Aarti

॥ आरती श्री वैष्णो देवी ॥

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता।

हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता॥

शीश पे छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी।

गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी॥

ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे।

सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे॥

सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे।

बार-बार देखन को, ऐ माँ मन चावे॥

भवन पे झण्डे झूलें, घंटा ध्वनि बाजे।

ऊँचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा।

दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा॥

जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे।

उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे॥

इतनी स्तुति निश-दिन, जो नर भी गावे।

कहते सेवक ध्यानू, सुख सम्पत्ति पावे॥

| Vaishno Devi Aarti |

यहाँ भी पढ़ें:-वैष्णो देवी चालीसा | Vaishno Devi Chalisa | Vaishno Devi Chalisa Lyrics

यहाँ भी पढ़ें:-Shri Shakambhari Chalisa | Shakumbhari Chalisa | शाकुम्भरी देवी

FaQ About Vaishno Devi Aarti

वैष्णो देवी में आरती का टाइम क्या है?

8:00a. m और शाम 6:20p. m से 8:00p. m

वैष्णो माता का मंत्र क्या है?

ॐ श्री वैष्णवी नमः

वैष्णो देवी की चढ़ाई कितने घंटे में पूरी होती है?

यदि आप घोड़े वालों की गति से बिना अर्ध कुमारी दर्शन के सीधे चढते जाते हैं तब आप 4 घंटे में माता के भवन तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद भीड़ के हिसाब से आपको जो दर्शन के लिए 1 से 3 घंटे तक का समय लगेगा वो अलग है।

वैष्णो देवी जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

गर्मियों में मई से जून और नवरात्रि के दौरान

वैष्णो माता का असली नाम क्या है?

त्रिकुटा

वैष्णो देवी में सती का कौन सा भाग गिरा था?

खोपड़ी

वैष्णो देवी की गुफा कितनी लंबी है?

98 फीट

वैष्णो देवी ने किसका वध किया था?

भैरवनाथ

Radhe Radhe Share Plz:

ShrijiDham.com श्री जी धाम वेबसाइट के द्वार भगतो को अच्छी और सही जानकारी दी जाती है अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो कृपया मुझे कमेंट करें बता दें ताकि हम उसे सही केर दे सकें और कृपया इसे शेयर करें ताकि और भगतो की भी मदद हो सके धन्यवाद राधे राधे